बदायूं: कोर्ट परिसर के गार्ड रूम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Budaun, Budaun | May 11, 2026 जनपद बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के BDA कॉलोनी के रहने वाले 32 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र महेंद्र पाल कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सुधीर कुमार ने कोर्ट परिसर के गार्ड रूम में फांसी का फंदा लगा ली। जब इस मामले में कर्मचारियों को पता लगा तो उन्होंने कोर्ट परिसर में मौजूद स्टाफ को बताया। तो पुलिस को सूचना दी गई।