लखीमपुर खीरी के बहराइच रोड पर आखा के चहमलपुर के पास आज रोडवेज बस और टाटा मैजिक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।