नगरी: जंगली सूअर के हमले से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत का माहौल
मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र के घोरागांव में मंगलवार को जंगली सुअर ने सिरमोतिन बाई और उसकी 3 साल की बेटी पर हमला कर दिया। हमले में माँ और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सिविल अस्पताल नगरी लाया गया। जहाँ पर दोनो का इलाज जारी है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।