चरखारी: खरेला पुलिस ने वारण्टी आरोपी को हाइवे के पास से दबोचा, न्यायालय में किया पेश
थाना खरेला पुलिस ने वारण्टी आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम ने 27 वर्षीय प्रमोद पुत्र शीतल अहिरवार निवासी ग्राम कुँआ को परथनिया बुन्देलखण्ड हाइवे के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ न्यायालय महोबा से गिरफ्तारी वारण्ट जारी था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।