बहराइच: बहराइच जिले में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
बहराइच शुक्रवार को तराई में जबर्दस्त बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों के अलावा पशु-पक्षियों को भी राहत मिली।पिछले कई दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी, तेज धूप ने बेहाल कर रखा था। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी के कारण लोग घर पर ही रुकने के लिए मजबूर हो रहे थे। सुबह से शुरू हुई बारिश थोड़ी देर में झमाझम बारिश में बदल गई। तकरीबन 11 बजे से बारिश जारी रही।