घोरावल: घोरावल नगर में चांदी वाले मोड़ पर नाली में फंसा ट्रक, मिर्जापुर-घोरावल मार्ग हुआ बाधित
घोरावल नगर में चांदी वाले मोड़ के पास एक लोड ट्रक नाली में फंसने से मंगलवार सुबह 9 बजे घोरावल मिर्जापुर मार्ग बाधित हो गया इससे यात्रा करने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा आपको बता दें कि ट्रक फंसने से पश्चिम सीमावर्ती तथा मिर्जापुर के तरफ से आने वाले लोगों को 6 किलोमीटर से ज्यादा चक्कर लगाकर घोरावल नगर में प्रवेश करना पड़ा ।