बारां: कोटा के दस हजार सैनिकों से हार गए थे जयपुर के सैनिक, चोरी-छिपे भटवाड़ा में गणेशजी के धड़ की प्रतिमा को तोड़ा गया
Baran, Baran | Aug 27, 2025 बारां जिले के भटवाड़ा गांव में गणेश जी के धड़ की पूजा होती है कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व जिले सहित प्रदेश के दूरदराज से श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा करने पहुंचते हैं यहां पर सन 1400 से पूर्व त्रिनेत्र गणेश प्रतिमा स्थापित थी वर्तमान में यहां भगवान गणेश के धड़ की पूजा मौडया गणेश जी के नाम से की जाती है। गणेश चतुर्थी पर यहा हजारों श्रद्धालु आते हैं।