बारां: अंबेडकर सर्किल पर भजन कार्यक्रम के साथ रामदेव के भंडारे का समापन हुआ
Baran, Baran | Aug 26, 2025 अंबेडकर सर्किल ट्रक यूनियन शाहाबाद रोड पर 25 जुलाई से लगातार जन सहयोग से बाबा रामदेव महाराज सार्वजनिक भंडारा शुरू हुआ था, जिसका 26 अगस्त मंगलवार को आरती और प्रसादी के साथ समापन हुआ। 25 अगस्त को दोपहर में हवन एवं पूर्णाहुति, सायं को प्रसाद वितरण एवं रात्रि को महाआरती के बाद भंडारे का समापन हुआ।