बारां: विधायक राधेश्याम बैरवा ने स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा
Baran, Baran | Aug 26, 2025 बारां विधायक राधेश्याम बैरवा ने मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल स्टेशन रोड में बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई। उन्होंने बच्चों को दवा खिलाने के साथ ही उनके परिजनों को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित अंतराल पर यह दवा खिलाने का आह्वान किया।