बारां: जगन्नाथपुरा गांव में स्थित शमशान घाट में सुविधाओं का अभाव, टीन शेड व नाला निर्माण की मांग की
#jansamasya
Baran, Baran | Aug 26, 2025 ग्राम पंचायत रटावदा के ग्राम जगन्नाथपुरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव के शमशान घाट में टीन शेड, गेट, इंटरलोकिंग एवं नाला निर्माण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। गांव में स्थित शनशान घाट में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण बारिश के दिनों में शमशान घाट आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है।