छतरपुर: नन्हे दिलों की धड़कन बचाने की मुहिम, छतरपुर के अरुण आवासीय विद्यालय में 200 बच्चों की हुई हृदय जांच।
जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों को समय रहते पहचान और उपचार दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा “नन्हा सा दिल” अभियान पलामू जिले में उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मार्गदर्शन में संचालित इस विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को छतरपुर स्थित अरुण आवासीय विद्यालय में हृदय जांच शिविर लगाया गया, जहां करीब 200 बच्चों की निःशुल्क स