दलौदा: प्याज के गिरते दामों पर कांग्रेस का विरोध, बालागुड़ा में प्याज को माला पहनाकर जताई नाराजगी
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र के बालागुड़ा में शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याज के गिरते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया,कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने बताया कि किसानों को लागत तक नहीं मिल रही,किसानों ने अच्छे दाम की उम्मीद में प्याज का भंडारण कर रखा है,लेकिन आर्थिक संकट लगातार बढ़ता जा रहा है,