एकंगरसराय: एकंगरसराय के आर्यन राज ने पटना विश्वविद्यालय के सोशल साइंस काउंसलर के पद पर जीत की हासिल, कार्यक्रम आयोजित कर दी गई बधाई
पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव 29 मार्च को पटना विश्वविद्यालय पैनल एवं कॉलेज काउंसलर मेंबर के रूप में हुआ। इस दौरान नालंदा जिला के एकंगरसराय प्रखंड के आर्यन राज पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस के सोशल साइंस विभाग के काउंसिल मेंबर के रूप में प्रत्याशी थे जिन्हें जीत मिली है।