शाहबाद: बजरिया में दूसरे के मकान पर पत्थर फेंकने वाला युवक पुलिस के डर से छज्जे पर चढ़ बैठा, मिन्नतें कर पुलिस ने उतारा
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया में एक सिरफिरे युवक ने दूसरे के घर पर ईट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस को देखकर युवक दरवाजे के छज्जे पर चढ़ बैठा और गाली गलौज करने लगा। मिन्नतें करने के बाद पुलिस ने बमुश्किल सिरफिरे को नीचे उतारा। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया।