केकड़ी: केकड़ी जिले में लगातार बारिश से फसलें बर्बाद,किसानों ने केकडी जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,मुआवजा दिलाने की मांग की
Kekri, Ajmer | Sep 9, 2024 केकड़ी जिले में हो रही अतिवृष्टि के चलते फसलें बर्बाद हो गई।जिससे किसानों में गहरा आक्रोश है। 90 प्रतिशत तक नुकसान के बाद किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को केकड़ी में किसान महापंचायत अजमेर के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में खराबे का सर्वे करवाकर उचित मुआवजे की मांग की गई है।कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।