कैराना: कैराना में पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 14 बाइकें बरामद
शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैराना-शामली बाईपास पुल के निकट चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी गांव लिलौन थाना कोतवाली शामली बताया। निशानदेही पर 13 अन्य चोरी की बाइकें मिलीं।