इटावा: बढ़पुरा इलाके में पत्नी को साथ ले जाने की जिद में युवक हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा, 2 घंटे बाद पुलिस ने उतारा
Etawah, Etawah | Apr 10, 2026 पत्नी को साथ लेजाने की जिद को लेकर बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम कामेत के समीप स्थापित हाई टेंशन विधुत टॉवर पर चढ़कर एक युवक ने पुलिस को खूब छकाया। काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर दो घंटे बाद 5 बजे युवक को टॉवर से उतारकर हिरासत में लिया। भरथना थानां के गोपीगंज निवासी अंशू पुत्र कमलेश की वर्ष 2024 में थानां बढ़पुरा के ग्राम बढ़पुरा में हुई थी।