सांगानेर: जयपुर में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब जयपुर जिले के स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। हालांकि नई समय-सारिणी 27 अप्रैल 2026 से लागू होगी। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा।