कोल: रामघाट रोड पर साथियों ने शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर एक व्यक्ति को पिलाया, JN मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Feb 1, 2024 थाना क्वार्सी के रामघाट रोड पर साथियों ने एक व्यक्ति को शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद बेहोश को इलाज के लिए जेएन मेडिकल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।