कोल: खेरेश्वर चौराहे के पास घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की हुई भिड़ंत, ट्रक के चालक व परिचालक हुए गंभीर रूप में घायल
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के खेरेश्वर चौराहे के पास बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण दो ट्रैकों के बीच आपस में हुई भिड़ंत। हादसे में एक ट्रक के चालक व परिचालक गंभीर रूप से हुए घायल।सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए किया भर्ती।