कोल: हरनौट भोजपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनौट भोजपुर में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम 23 वर्षीय सोनू अपने घर पर अकेला था इस दौरान सोनू ने अपने घर में फांसी का फंदा डालकर खुद को फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।