बरवाडीह: बरवाडीह में एसआईआर कार्य ने पकड़ी रफ्तार, 45% प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड; आज 50% लक्ष्य पूरा करने का प्रयास जारी
बरवाडीह: प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के निर्देश पर बरवाडीह प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मतदाता प्रपत्रों के सत्यापन, संग्रहण और ऑनलाइन अपलोडिंग कार्य में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हैं।