हाथरस: रास्ते से टेंपो हटाने को लेकर दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर की मारपीट, पुलिस ने शिकायत पर कराया घायल का डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की चन्दपा कोतवाली क्षेत्र के गांव झींगुरा मे रास्ते से टेंपो हटाने को लेकर दबंगों ने एक युवक भूपेश उर्फ चौधरी के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित युवक द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। घायल युवक ने बताया कि वह टेंपो चलाता है। रास्ते से टेंपो हटाने को लेकर गांव के दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।