बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव के समीप टायर फटने से पलटा कार, बाल-बाल बचा चालक
Bero, Ranchi | May 29, 2024 बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव के समीप रांची गुमला मुख्य मार्ग पर एक कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क में पलट गया। वहीं कार पलटने से चालक बाल-बाल बच गया। वहीं आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद चालक को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।