बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने बाईपास स्थित चाय दुकान पर छापा मारकर 65 ग्राम गांजे के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के न्यू बायपास स्थित एक चाय दुकान में छापेमारी कर बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई 19 पुड़िया गांजा बरामद किया है,जिसका कुल वजन 65 ग्राम बताया गया। साथ ही मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बुधवार की शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हु