सहजनवां थाना क्षेत्र के घुरियापार निवासी गायत्री देवी शुक्रवार को सहजनवां कस्बे में अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। जांच के बाद घर लौटते समय उन्हें दो ठगों ने झांसे में लेकर कान की बाली एवं मंगलसूत्र उतरवा लिया और मौके से भाग गए। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।