कन्नौज: जिले में 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने लोगों से सतर्क रहने को कहा, दी जानकारी।
कन्नौज जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। जिले में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। एसपी ने ठगों से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किए गए सुरक्षा के इंतजामों के बारे में भी बताया गया।