फूलपुुर: सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए गए तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराने पर जोर दिया गया। साथ ही गंगा व सहायक नदियों पर निर्माण से पहले परमिशन लेना होगा।