सिधौली: सिधौली में सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, आक्रोशित भीड़ ने पिकअप चालक को जमकर पीटा
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के बिसवां चौराहे पर सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद पिकअप डिवाइडर से जाकर टकरा गई और रुक गई गुस्से में आकर भीड़ ने आक्रोशित होकर पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी लोगों के द्वारा दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।