शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के डडियामई कट के पास बुधवार की शाम करीब 5 बजे स्कूटी और बुलेट की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और बुलेट सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नसीरपुर के केशरी निवासी आलोक अपनी माँ सुनीता देवी (50) का एक्सरे कराकर स्कूटी से वापस लौट रहा था।