नगर निगम की महापौर परिषद की बैठक शुक्रवार दोपहर 1 बजे से महापौर संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास, सौंदर्यीकरण एवं निगम की आय बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल पथ’ रखने पर सहमति बनी।