बुढ़ार: बुढार अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट मामले में दो पर केस दर्ज
Burhar, Shahdol | Jul 12, 2026 बुढार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांप के काटने से 70 वर्षीय प्रेमा सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल में तोड़फोड़ की और ड्यूटी डॉक्टर कुलदीप सिंह से मारपीट की। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। रविवार सुबह 9 बजे से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।