पन्ना: जिले की 16 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, कलेक्टर सेवा कक्षा में कलेक्टर ने सरपंचों को किया सम्मानित
Panna, Panna | Oct 16, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न विकासखण्ड अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2023 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित होने पर पुरस्कृत किया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।