पन्ना: जनकपुर क्षेत्र में बच्चों को डांटने से मना करने पर हुई मारपीट, शिकायत कराई गई दर्ज
Panna, Panna | Oct 16, 2024 मिली जानकारी के अनुसार, राजू सिंह गौड़ पिता दशरथ सिंह गौड़, उम्र 22 वर्ष, जो कि स्वामी विवेकानंद कॉलेज के पास नई बस्ती जनकपुर का निवासी है, अपने इलाके में बच्चों को डांटने से मना कर रहा था। इस पर कमलेश आदिवासी ने राजू पर हमला किया और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद राजू सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कमलेश आदिवासी पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।