पन्ना: जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान, लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रही खाद
Panna, Panna | Oct 16, 2024 पन्ना जिले में भी अन्नदाता किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे है। जिले के खाद वितरण केंद्रों में किसानों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है और घंटो इंतिजार करने के बाद भी किसानों को खाध उपलब्ध नही हो पा रही है। बतादें की 16 अक्टूबर दोपहर 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में ही खाद को लेकर जदोजहद करनी पड़ रही है। किसान परेशान है।