गुना नगर: भूजरिया तालाब मंदिर, गुना में निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, साधु संतों ने सहयोग की अपील की
गुना शहर के भुजरिया तालाब मंदिर पर निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 7 मई 2026 को किया जा रहा है। 14 अप्रैल को महामंडलेश्वर सीताराम दास महाराज, महंत राघवेंद्र दास महाराज ने प्रेसवार्ता की। कहा, 11 जोड़े फाइनल हो गए हैं 21 की इच्छा है जैसा ईश्वर करा दे। शहर वासियों नागरिकों से निशुल्क विवाह सम्मेलन में अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है।