बाराहाट: सबलपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, परिवार में मातम
Barahat, Banka | Apr 16, 2026 पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार यादव उर्फ पोलो यादव के पुत्र बिपिन कुमार उम्र 16 वर्ष के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबलपुर बौंसी मार्ग पर जख बाबा थान के समीप किशोर को ठोकर मारते हुए तेज रफ्तार ट्रैक्टर मौके से भाग निकला।