Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
No video available

दो पार्टी, दो सोच ‼️ ❌ BJP: शहादत को चुनावी मोहरा बनाती है ✅ AAP: शहीदों का सम्मान, शहादत के बाद परिवार का ध्यान

Vidisha Nagar, Vidisha | Jan 29, 2024

MORE NEWS

सफलता की कहानी
..
स्व-सहायता समूह ने पिस्ता बाई को आत्मनिर्भर बनाया, किराना दुकान और डेयरी व्यवसाय से बदली आर्थिक स्थिति 
..
सिरोंज विकासखंड की ग्राम पंचायत खोंदुपुर, ग्राम महुयाखेड़ा बिल्लोची निवासी श्रीमती पिस्ता बाई, पति श्री ब्रजेश, आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। जय गुरुदेव स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले पिस्ता बाई की वार्षिक आय मात्र 21 हजार रुपये थी और परिवार का जीवन-यापन सीमित संसाधनों में होता था। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने नियमित बचत, समूह बैठकों में सहभागिता तथा वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। समूह को मिली चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि तथा बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया।

पिस्ता बाई ने किराना दुकान और डेयरी व्यवसाय को आजीविका का माध्यम बनाया। वर्तमान में वे खेती-किसानी के साथ डेयरी एवं किराना दुकान का सफल संचालन कर रही हैं। डेयरी व्यवसाय से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है, वहीं किराना दुकान से भी परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हुई है।

आज उनकी वार्षिक आय लगभग 2 लाख 61 हजार 500 रुपये तथा 
मासिक आय लगभग 21 हजार 500 रुपये हो गई है। यह परिवर्तन उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग का परिणाम है। पिस्ता बाई ने स्वयं सफल उद्यमी बनने के साथ-साथ गांव की 12 से 15 महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उनके प्रयासों से कई महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

आज पिस्ता बाई अपने गांव में किराना दुकान एवं डेयरी व्यवसाय की सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचानी जाती हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिल रही है। #vidisha

सफलता की कहानी .. स्व-सहायता समूह ने पिस्ता बाई को आत्मनिर्भर बनाया, किराना दुकान और डेयरी व्यवसाय से बदली आर्थिक स्थिति .. सिरोंज विकासखंड की ग्राम पंचायत खोंदुपुर, ग्राम महुयाखेड़ा बिल्लोची निवासी श्रीमती पिस्ता बाई, पति श्री ब्रजेश, आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। जय गुरुदेव स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले पिस्ता बाई की वार्षिक आय मात्र 21 हजार रुपये थी और परिवार का जीवन-यापन सीमित संसाधनों में होता था। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने नियमित बचत, समूह बैठकों में सहभागिता तथा वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। समूह को मिली चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि तथा बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया। पिस्ता बाई ने किराना दुकान और डेयरी व्यवसाय को आजीविका का माध्यम बनाया। वर्तमान में वे खेती-किसानी के साथ डेयरी एवं किराना दुकान का सफल संचालन कर रही हैं। डेयरी व्यवसाय से उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है, वहीं किराना दुकान से भी परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हुई है। आज उनकी वार्षिक आय लगभग 2 लाख 61 हजार 500 रुपये तथा मासिक आय लगभग 21 हजार 500 रुपये हो गई है। यह परिवर्तन उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग का परिणाम है। पिस्ता बाई ने स्वयं सफल उद्यमी बनने के साथ-साथ गांव की 12 से 15 महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उनके प्रयासों से कई महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आज पिस्ता बाई अपने गांव में किराना दुकान एवं डेयरी व्यवसाय की सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचानी जाती हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिल रही है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

संभागीय संयुक्त संचालक श्री हरिकिशन शर्मा ने विदिशा में वन स्टॉप सेंटर, शिशु गृह, सक्षम आंगनवाड़ी एवं जिला कार्यालय का किया निरीक्षण
..
विदिशा। महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक श्री हरिकिशन शर्मा ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को विदिशा जिले के भ्रमण के दौरान वन स्टॉप सेंटर, यशोदा एडॉप्शन सेंटर (शिशु गृह), सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र जीवाजीपुर एवं जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने अंतर्वासिनियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा केंद्र में उपलब्ध सभी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने 181 महिला हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संचालित दो काउंसलिंग प्रकरणों में उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर काउंसलिंग प्रक्रिया को समझा तथा दोनों परिवारों के बीच आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास किया।

इसके उपरांत उन्होंने यशोदा एडॉप्शन सेंटर (शिशु गृह) का निरीक्षण कर वहां बच्चों की देखभाल, सुरक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्री शुभम गुप्ता से शिशु गृह के संचालन, दत्तक ग्रहण संबंधी प्रक्रियाओं एवं संस्थान की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिशु गृह में निवासरत बच्ची के स्वास्थ्य एवं देखभाल की जानकारी प्राप्त करते हुए उसकी लीगल फ्री प्रक्रिया को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थान परिसर में नियमित साफ-सफाई, बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र जीवाजीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में विकसित पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बच्चों को प्रदान किए जा रहे पूरक पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र को मॉडल आंगनवाड़ी के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

भ्रमण के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक ने जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके पश्चात जिला पंचायत सभा कक्ष में जिले के समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवाएं तथा विभाग की अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति एवं पात्र हितग्राहियों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री परितोष सोनकर, श्रीमती नेहा जायसवाल, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती कृतिका व्यास, श्री संतोष रघुवंशी, श्री मुकेश ताम्रकार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #vidisha

संभागीय संयुक्त संचालक श्री हरिकिशन शर्मा ने विदिशा में वन स्टॉप सेंटर, शिशु गृह, सक्षम आंगनवाड़ी एवं जिला कार्यालय का किया निरीक्षण .. विदिशा। महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक श्री हरिकिशन शर्मा ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को विदिशा जिले के भ्रमण के दौरान वन स्टॉप सेंटर, यशोदा एडॉप्शन सेंटर (शिशु गृह), सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र जीवाजीपुर एवं जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने अंतर्वासिनियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा केंद्र में उपलब्ध सभी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने 181 महिला हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संचालित दो काउंसलिंग प्रकरणों में उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर काउंसलिंग प्रक्रिया को समझा तथा दोनों परिवारों के बीच आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास किया। इसके उपरांत उन्होंने यशोदा एडॉप्शन सेंटर (शिशु गृह) का निरीक्षण कर वहां बच्चों की देखभाल, सुरक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्री शुभम गुप्ता से शिशु गृह के संचालन, दत्तक ग्रहण संबंधी प्रक्रियाओं एवं संस्थान की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिशु गृह में निवासरत बच्ची के स्वास्थ्य एवं देखभाल की जानकारी प्राप्त करते हुए उसकी लीगल फ्री प्रक्रिया को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थान परिसर में नियमित साफ-सफाई, बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र जीवाजीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में विकसित पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बच्चों को प्रदान किए जा रहे पूरक पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र को मॉडल आंगनवाड़ी के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। भ्रमण के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक ने जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात जिला पंचायत सभा कक्ष में जिले के समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवाएं तथा विभाग की अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति एवं पात्र हितग्राहियों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री परितोष सोनकर, श्रीमती नेहा जायसवाल, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती कृतिका व्यास, श्री संतोष रघुवंशी, श्री मुकेश ताम्रकार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

शासकीय आईटीआई विदिशा में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में, 18 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित
..
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) विदिशा में विभिन्न व्यवसायों एवं पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है, जिसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। संस्थान ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से शीघ्र प्रवेश लेकर अपनी सीट सुरक्षित करने की अपील की है। आईटीआई में रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप दक्ष बनाया जाता है। संस्थान में अनुभवी एवं उत्कृष्ट फैकल्टी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, वाई-फाई युक्त परिसर तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि सीमित सीटों के कारण पात्र अभ्यर्थी विलंब न करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द से जल्द प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं। #vidisha

शासकीय आईटीआई विदिशा में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में, 18 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित .. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) विदिशा में विभिन्न व्यवसायों एवं पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है, जिसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। संस्थान ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से शीघ्र प्रवेश लेकर अपनी सीट सुरक्षित करने की अपील की है। आईटीआई में रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप दक्ष बनाया जाता है। संस्थान में अनुभवी एवं उत्कृष्ट फैकल्टी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, वाई-फाई युक्त परिसर तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि सीमित सीटों के कारण पात्र अभ्यर्थी विलंब न करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द से जल्द प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

भगवान,,,जगन्नाथ के दरबार में #ख़बर1इंडिया

भगवान,,,जगन्नाथ के दरबार में #ख़बर1इंडिया

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 17, 2026

मानोरा रथ यात्रा मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ, आधार पंजीयन एवं अपडेट के लिए विशेष काउंटर स्थापित
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में ग्राम मानोरा में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा मेले में विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

गौरतलब है कि स्वामी भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा मेला का आयोजन 15 से 17 जुलाई तक मानोरा में किया जा रहा है, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ जनसेवा संबंधी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार मेले में आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट के लिए पृथक काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर नए आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मेले में आने वाले नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अलग से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों का मार्गदर्शन तथा आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ जनसेवा को भी प्रभावी रूप से जोड़ना है, ताकि श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में उपलब्ध शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आवश्यकता होने पर आधार पंजीयन एवं अपडेट की सुविधा का भी उपयोग करें। #Vidisha #JansamparkMP

मानोरा रथ यात्रा मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ, आधार पंजीयन एवं अपडेट के लिए विशेष काउंटर स्थापित .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में ग्राम मानोरा में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा मेले में विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इनका लाभ प्राप्त कर सकें। गौरतलब है कि स्वामी भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा मेला का आयोजन 15 से 17 जुलाई तक मानोरा में किया जा रहा है, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ जनसेवा संबंधी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार मेले में आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट के लिए पृथक काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर नए आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मेले में आने वाले नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अलग से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों का मार्गदर्शन तथा आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ जनसेवा को भी प्रभावी रूप से जोड़ना है, ताकि श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में उपलब्ध शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आवश्यकता होने पर आधार पंजीयन एवं अपडेट की सुविधा का भी उपयोग करें। #Vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

दो पार्टी, दो सोच ‼️ ❌ BJP: शहादत को चुनावी मोहरा बनाती है ✅ AAP: शहीदों का सम्मान, शहादत के बाद परिवार का ध्यान - Vidisha Nagar News