गुना नगर: गुना के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पाइप निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
गुना के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। फैक्ट्री में रखे खेती में उपयोग होने वाले प्लास्टिक पाइप आग की चपेट में आ गए, जिससे लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।