नलखेड़ा: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी पहुंची नलखेड़ा, विश्व शांति की कामना को लेकर की मां बगलामुखी मंदिर में पूजा
नगरीय विकास एवं आवास मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आज शुक्रवार को नलखेड़ा पहुंची। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में पहुंचकर विश्व शांति की मंगल कामनाओं के साथ गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की। उसके पश्चात सांदीपेंद्र जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सुरक्षा को लेकर पुलिस बल व स्थानीय प्रशासन भी तैनात रहा।