अमरिया: अमरिया क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, मांगे गए प्रस्ताव
अमरिया क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने की।संचालन नदीम मलिक ने किया। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा के साथ सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को 3 बजे आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा, क्षेत्र पंचायत के कार्यों सहित तमाम विकास कार्यों पर चर्चा हुई।