बोध गया: बोधगया में बिहार पुलिस के चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान,बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी ने किया सम्मानित
बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में बोधगया में बुधवार की दोपहर 12 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी शामिल हुईं। इस अवसर पर विधायक ने बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।