आगरा: पिता-पुत्री पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री के नाती ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Agra, Agra | Jul 19, 2024 पिता पुत्री पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में फरार चल रहे 25000 हजार के इनामी पूर्व मंत्री के नाती ने आज सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पिता पुत्री पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया था, पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था, आरोपी के वकील ने बताया है पुरानी रंजिश के चलते दिव्यांश चौधरी को फसाया जा रहा है।