आगरा: मुस्लिम समाज के युवाओं ने मोहर्रम के महीने में किया रक्तदान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमील ने किया शिविर का उद्घाटन
Agra, Agra | Jul 18, 2024 आगरा में मुहरर्म के दूसरे दिन मुस्लिम समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। दरअसल मुस्लिम महा पंचायत द्वारा एम जी रोड स्थित सोबिया स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा पहुंचे और उन्होंने रक्तदान किया। शिविर का उदघाटन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमील द्वारा किया गया।