आगरा: यूनेस्को डेलिगेशन के 60 सदस्यों ने किया ताजमहल का दीदार, आशी के नॉर्थ जोन के रीजनल डायरेक्टर के के मोहम्मद भी रहे मौजूद
Agra, Agra | Jul 18, 2024 यूनेस्को डेलिगेशन के 60 सदस्यों ने आज ताजमहल का दीदार किया इस दौरान ASI के नॉर्थ जोन के रीजनल डायरेक्टर KK मोहम्मद के साथ ASI इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के अरुण राज टी भी मौजूद रहे। सभी ने ताजमहल के साए में जमकर फोटो शूट कराया, सभी ने ताज के इतिहास व पच्चीकारी के बारे में जानने की दिलचस्पी दिखाई, पर्यटन पुलिस व CISF के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।