गम्हरिया: भेलवा पंचायत में फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लूटा
गम्हरिया में दिनदहाड़े लूटपाट के दौरान भारत फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी गई। भेलवा पंचायत के पास पल्सर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने 25 वर्षीय चंदन कुमार को रोककर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर उनकी दाहिनी जांघ में गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। घायल को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।