जालौन: कोतवाली जालौन में दिव्यांग की शिकायत सुनने एसडीएम जमीन पर बैठे,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jalaun, Jalaun | May 24, 2026 कोतवाली जालौन में थाना समाधान दिवस मनाया जा रहा था,वहीं थाना समाधान दिवस में शिकायत करने एक दिव्यांग व्यक्ति पहुंच गया,जिसकी शिकायत सुनने के लिए स्वयं उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही के द्वारा जमीन में बैठकर दिव्यांग की बात को सुना है,दिन रविवार समय 9 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो को देख उपजिलाधिकारी की प्रशंसा की जा रही है।