बक्सर: युवा खरवार महासभा ने पूरे बिहार में एनडीए को समर्थन देने का किया ऐलान
Buxar, Buxar | Nov 3, 2025 बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर युवा खरवार सभा के जितने भी सदस्य हैं, खरवार समाज के जितने भी लोग हैं वे अपने एक-एक वोट फिर से एनडीए सरकार लाने के लिए एनडीए प्रत्याशियों को देंगे। उक्त बातें युवा खरवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार ने बक्सर में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी खरवार समाज की जितनी भी समस्याएं थी उनका समाधान एनडीए ने किया है।