कौंच: कोंच-सरसौकी शटल सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, राठौर समाज समिति ने रेल प्रबंधक को बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Jul 2, 2026 गुरुवार दोपहर 2 बजे राठौर समाज सेवा समिति, कोंच ने झांसी मंडल के रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर कोंच–सरसौकी शटल ट्रेन सेवा को पुनः शुरू करने की मांग की है। समिति का कहना है कि 29 जून 2026 से शटल सेवा बंद होने के बाद छात्रों, श्रमिकों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को उरई आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।