बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत हथुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। उम्र अधिक होने के बावजूद उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों तक पहुंचकर मिसाल पेश की।